Bhopal News : जादू-टोना के शक में 27 वर्षीय पोते ने ताई की कुल्हाड़ी मार की हत्या

प्रदेश की राजधानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही हैं। जिसे सुन सभी का कलेजा फट जाएगा। दरअरल घटना यह है कि जादू-टोन के शक में

Update: 2021-02-16 06:36 GMT

Bhopal News : जादू-टोना के शक में 27 वर्षीय पोते ने ताई की कुल्हाड़ी मार की हत्या

भोपाल। प्रदेश की राजधानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही हैं। जिसे सुन सभी का कलेजा फट जाएगा। दरअरल घटना यह है कि जादू-टोन के शक में एक युवक ने अपनी ही ताई की हत्या कर दी है। यह घटना भोपाल के कटरा हिल्स में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने की है। उक्त युवक ने ताई के घर में दोपहर 2 बजे घुसकर ताई पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे ताई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। आरोपित युवक को घर के परिजनों ने पकड़ लिया है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक हाथ ने खून से लतपत कुल्हाड़ी लिए खड़ा था।

मध्यप्रदेश में लगातार तीसरे दिन विवादित बयान, कमलनाथ और बिसाहूलाल के बाद अब संस्कृति मंत्री ने कह दिया कुछ ऐसा…

परिजनों ने पकड़ा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब युवक अपनी ताई पर हमला कर रहा था। तब घर के अन्य परिजनों ने उसे देख लिया। आनन-फानन में युवक को रोकने घर के परिजन दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वह ताई पर कई वार कर चुका था। जिससे कुछ ही देर में ताई ने दम तोड़ दिया।

यहां की है घटना

एएसपी राजेश भदौरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कटरा हिल्स बरई गांव की है। जहां 50 वर्षीय शांतिबाई अपने घर में रहती थी। दोपहर 2 बजे उसके देवर का लड़का राजू 27 वर्ष कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में गया और ताई से मारपीट शुरू कर दिया। ताई ने अपने आप को बचाने खूब प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। अंततः युवक के क्रोध का उसको शिकार होना पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

जादू-टोना के शक में की हत्या

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त युवक काफी दिनों से बीमार रहता था। उसे शक था कि उसकी ताई उस पर नजर रखती हैं। और उस पर जादू-टोना कराती है। जिसके कारण वह बीमार रहता है और उसकी आए दिन हालत खराब होती जा रही हैं। वह इस सिलसिले में कई बार ताई से वाद-विवाद भी कर चुका है। लेकिन उसकी स्थिति सुधर नहीं रही थी। लिहाजा गुस्से में आकर उसने ताई को समाप्त का निर्णय ले लिया और अंततः कुल्हाड़ी मारकर ताई की हत्या कर दी।

बियर न पिलाने पर पत्नी ने ऐसा उठाया कदम की जानकार हो जाएगे हैरान

Similar News