Top Fuel efficient Cars 2021: भारत की टॉप 5 माइलेज देने वाली कार, जानें सबसे बेहतर किसकी परफॉर्मेंस

Top Fuel Efficient Cars 2021: जिस तरह पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं उस हिसाब से ज़्यादा माइलेज देने वाली कार खरीदना समझदारी है

Update: 2021-10-25 11:26 GMT

Top Fuel Efficient Cars 2021: भारत में दिन ब दिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ते जा रहे हैं इसी के साथ आम आदमी का कार खरीदने का सपना भी टूटता जा रहा है। लेकिन फ़िक्र करने की कोई ज़रूरत नहीं है देश में ऐसी कार भी बिकती हैं जो कम फ्यूल में अन्य कार की तुलना में ज़्यादा बेहतर माइलेज देती हैं तो अगर आप भी कोई फ्यूल एफिशिएंट कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए टॉप 5 कारों की लिस्ट लेकर आये हैं। 

Hyundai Grand i10 Nios 


Hyundai Grand i10 Nios देश की कुछ पॉपुलर हैच बैक कार्स की लिस्ट में शामिल है जिसकी परफॉरमेंस काफी तगड़ी है। इस कार में 1.2L का इंजन है को एक लीटर में 26.2 का माइलेज देती है। इसके आलावा आप चाहे तो 1.2 लीटर इंजन के साथ 1 लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर और 1.2 लीटर में पेट्रोल/ CNG भी खरीद सकते हैं। 

Hyundai aura 


Hyundai aura में Grand I 10 Nios के जैसा ही इंजन है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल यूनिट और 1.2 लीटर टर्बो यूनिट डीज़ल है। 1 लीटर में टर्बो यूनिट पेट्रोल और 1.2 लीटर में CNG का ऑप्शन भी मिल जाता है। ये कार एक लीटर फ्यूल में 25.23 KM की रेंज देती है। 

Tata Tiago


Tata Tiago सेफ्टी के मामले में तो अच्छी कार साबित हुई है साथ ही ये गाडी माइलेज भी अच्छा देती है। इस कार में 1.2L का इंजन है. कार एक लीटर ईंधन से 23.84 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है। 

Maruti Wagon-R 


Maruti Wagon-R  देश की सबसे फेमस हैच बैक कार है। इस कार में 2 इंजन ऑप्शन हैं पहला 1.0 लीटर का और दूसरा 1.2 लीटर इंजन का।  ये कार 21.79 और 20.52 का माइलेज देती है। वहीं इस कार को अगर CNG से चलाया जाए तो 32 किलोमीटर पर KG पर ये कार चल सकती है। 

Renault Kiger 


Renault Kiger एक मिनी suv के खरीददारी के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन या फिर 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 19.17 kmpl और 20.53 kmpl की परफॉर्मेंस देता है। 

नोट - इन कार के माइलेज की जानकारी कंपनियों के बताए अनुसार है  

 

Tags:    

Similar News