Tata Sierra 2025 Unveil Live Updates: टाटा की नई SUV में ADAS, 360° कैमरा, लॉन्च डेट और कीमत अपडेट
Tata Sierra Unveil Live Updates: टाटा सिएरा में Level 2 ADAS मिलने की संभावना
टाटा के लिए सुरक्षा एक प्राथमिकता बनी हुई है, और सिएरा के Level 2 ADAS के साथ आने की उम्मीद है। ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडैप्टिव असिस्टेंस और लेन सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक बना सकते हैं।
Tata Sierra 2025: नया मॉडर्न डिजाइन
नई Sierra को इस बार पहले से ज्यादा लाइफस्टाइल और फैमिली-फ्रेंडली SUV के रूप में तैयार किया गया है। कंपनी ने पुरानी 3-डोर पहचान को अब 5-डोर लेआउट में बदल दिया है, जिससे यह ज्यादा प्रैक्टिकल हो गई है। सबसे खास, इसका सिग्नेचर Alpine Window डिजाइन इस बार भी बरकरार रखा गया है, लेकिन उसमें मॉडर्न टच दिया गया है। SUV में मस्कुलर बॉडी, हाई बोनट, LED हेडलैंप-टेललैंप, 19-इंच अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स जैसे फीचर्स इसे एक दमदार अपील देते हैं।
Tata Sierra 2025: फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा हाई-टेक
इस बार Tata Motors ने Sierra को अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस SUV बनाने की तैयारी की है। फीचर्स में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, ADAS Level-2 टेक्नोलॉजी, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, फुल LED लाइटिंग और OTA सपोर्ट शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी पहली बार अपने किसी मॉडल में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दे रही है, जिसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन और एक 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होने की संभावना है। यह सेटअप Sierra को एक फ्यूचरिस्टिक और टेक-रिच SUV बना देता है।
Tata Sierra 2025: इंजन ऑप्शन और इलेक्ट्रिक वेरिएंट
नई Tata Sierra में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन मिलने की संभावना है। पेट्रोल में 1.5-लीटर NA और टर्बोचार्ज्ड इंजन के विकल्प मिल सकते हैं। डीज़ल में या तो Harrier वाला 2.0-लीटर इंजन या Curvv वाला 1.5-लीटर इंजन दिया जा सकता है। सबसे बड़ा आकर्षण इसका Sierra EV वेरिएंट है, जिसमें लगभग 65 kWh बैटरी और करीब 600 किमी रेंज की उम्मीद जताई जा रही है।
नई Tata Sierra की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार नई Tata Sierra की शुरुआती कीमत ₹11 लाख एक्स-शोरूम के आसपास हो सकती है। हालांकि टॉप मॉडल की कीमत फीचर्स और इंजन ऑप्शन के हिसाब से काफी ज्यादा हो सकती है। इसके प्रीमियम फीचर्स और EV वेरिएंट को देखते हुए यह SUV भारतीय बाजार में एक बड़ी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।