त्योहारी सीजन में Tata दे रहा है Car खरीदने का बड़ा मौक़ा, 799 रूपए की मासिक क़िस्त में खरीदें अपनी मनपसंद 4-Wheeler
नई एवं आकर्षक स्कीमें लेकर आ रही हैं. Tata Motors ने भी त्योहारी सीजन में कम EMI पर अपनी मनपसंद Car घर ले जाने का ऑफर दिया है.
महज 799 रूपए प्रतिमाह की EMI पर Tata Motors दे रहा है Car खरीदने का मौक़ा
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. कंपनियां अपने अपने उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए नई नई एवं आकर्षक स्कीमें लेकर आ रही हैं. Tata Motors ने भी त्योहारी सीजन में कम EMI पर अपनी मनपसंद Car घर ले जाने का ऑफर दिया है.
Tata ने महज 799 रूपए मासिक EMI पर कार खरीदने का ऑफर निकाला है. इसके लिए Tata Motors ने HDFC के साथ हांथ मिलाया है. प्रति लाख रूपए पर 799 रूपए प्रति माह की क़िस्त पर कार खरीदने का मौक़ा दिया गया है.
इसके जरिए कंपनी ने दो योजनाएं पेश की हैं. Tata Motors ने एक बयान में कहा कि दो नई योजनाएं ‘ग्रैजुएल स्टेप अप स्कीम’ और ‘टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम’ पेश की गई है. कंपनी ने कहा कि ये दोनों योजनाएं नवंबर 2020 के अंत तक उपलब्ध होंगी.
इनका लाभ भारत स्टेज-6 के अनुकूल सभी कारों, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (XUV) और इलेक्ट्रिकल वाहनों पर लिया जा सकेगा. कंपनी ने बताया कि ‘ग्रैजुएल स्टेप अप स्कीम’ के तहत उपभोक्ता प्रति लाख पर मासिक 799 रुपये की न्यूनतम किस्त का लाभ ले सकते हैं.
Bajaj Auto ने ₹73,274 में Pulsar 125 Split Seat drum लॉन्च किया
मासिक किस्त वाहन के मॉडल व एडिशन पर निर्भर होगी. मासिक किस्तें खरीदार की सहुलियत के हिसाब से दो साल तक धीरे-धीरे बढ़ती जायेंगी. वहीं ‘टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम’ के तहत उपभोक्ता प्रत्येक साल किन्हीं तीन ऐसे महीनों का चयन कर सकते हैं, जिन महीनों में वह न्यूनतम किस्त का भुगतान करना चाहते हों.
कंपनी ने कहा कि ये योजनाएं उपभोक्ताओं को वाहन की किस्तें भरने में आसानी प्रदान करने के लिये पेश की गयी हैं. टाटा मोटर्स ने बयान में यह भी कहा कि वह इन दोनों योजनाओं के तहत अपने सभी यात्री वाहनों पर एक्स-शोरूम कीमत के 100 प्रतिशत का ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा दे रही है.
इस बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने कहा कि टैक्टर के कर्ज उपलब्ध कराने के वास्ते महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ करार किया गया है. बीओबी अपने 5,000 से अधिक ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखा नेटवर्क के माध्यम से महिंद्रा एंड महिंद्रा के ग्राहकों को ट्रैक्टर लोन की सुविधा प्रदान करेगा.