Tata Altroz XE Price: सिर्फ 66 हज़ार में आपकी हो सकती है Tata Altroz XE, जानें EMI कितनी बनेगी

Tata Altroz ​​XE Price: टाटा की यह कार सेफ्टी के मामले में 5 स्टार रेटिंग वाली गाड़ी है

Update: 2022-02-09 12:01 GMT

Tata Altroz ​​XE Price: अगर आप  एक सेफ हैचबैक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो TATA कि Tata Altroz XE के बारे में थोड़ा जान लीजिये। क्योंकी यह कार न सिर्फ दिखने में डैशिंग है बल्कि सेफ्टी फीचर्स के मामले में भारत में बिकने वाली महंगी से महंगी कार को यह मात दे देती है। Tata Altroz XE, को सेफ्टी के मामले में 5 स्टार्स मिले हैं। 

सिर्फ 66 हज़ार में आप इसे अपना बना सकते हैं 

टाटा अपने ग्राहकों को Tata Altroz XE को खरीदने के लिए अच्छा डाउन पेमेंट ऑप्शन दे रहा है जिसमे आप इस कार को सिर्फ 66 हज़ार रुपए  देकर अपना बना सकते हैं। इसके बाद कंपनी आपको 5,92,186 रुपए का लोन भी देती है। जिस आप EMI में चुका सकते हैं. 

Tata Altroz XE On EMI 

टाटा के द्वारा जारी ऑफर के तहत आपको सिर्फ 66 हज़ार की न्यूनतम पेमेंट करनी है। और इसके बाद बाकी अमाउंट के लिए आप EMI का ऑप्शन चुन सकते हैं। आपको हर महीने सिर्फ 12,524 रुपए की मंथली इंस्टालमेंट भरनी होगी। और यह अवधि 60 महीने तक की होगी। इसके बदले आपको 9.8% का ब्याज देना होगा। 

Tata Altroz XE Price 

Tata Altroz XE की शुरुआती कीमत 5,99,900 है जबकि ऑन रोड कीमत दिल्ली शो रूम के हिसाब से 6,58,186 रुपए है। 

Tata Altroz XE Engine 

इस कार में 1497CC का इंजन है, जो 1.2 लीटर का है. यह कार 89PS की पावर और 113NM का टॉर्क बनाती है। कार में 5 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन है। 

Tata Altroz XE Features 

इस कार के डैशबोर्ड में 7 इंच का टच डिस्प्ले है। कार में क्रूस कंट्रोल, डुएल एयरबैग, चाइल्ड सेफ्टी फीचर, रियर पार्किंग सेंसर जैसे तमाम फीचर्स हैं। क्रैश टेस्ट में इस कार को 5 स्टार रेटिंग दी गई है  

Tata Altroz XE Mileage 

इस कार के माइलेज की बात करें तो कम्पनी के अनुसार यह एक लीटर पेट्रोल में 19.5 km चलती है। 

 

 

Tags:    

Similar News