लोकप्रिय Two-wheeler Honda Shine BS 6 की कीमत में हुआ इज़ाफ़ा, ये है नयी कीमत

Popular two-wheeler Honda Shine BS 6 price hiked, here's the new price | Honda Shine BS 6 | Auto news in hindi | Honda Shine BS6 अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। Honda ने 2020 के अंत में घोषणा की थी Shine की 2006 में पहली लॉन्च के बाद से 90 लाख बिक्री हो चुकी है।

Update: 2021-06-04 23:09 GMT

Honda Shine BS6 अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। Honda ने 2020 के अंत में घोषणा की थी Shine की 2006 में पहली लॉन्च के बाद से 90 लाख बिक्री हो चुकी है। Shine लॉन्च के बाद से दो वर्षों में, 125cc की सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल बन गई है और इसे केवल 54 महीनों में अपने पहले 10 लाख ग्राहक मिल गए।

Honda Shine BS6 कीमत 

Honda Motorcycle and Scooter India ने अपनी Shine Commuter मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बाइक अब ₹1,072 महंगी हो गई है। यह पिछले दो महीनों में दूसरी बार कीमत बढ़ाई गयी है।

कीमत में वृद्धि के बाद, Shine अब ड्रम ब्रेक वैरिएंट के लिए ₹71,550 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, जबकि डिस्क ब्रेक ट्रिम की कीमत अब ₹76,346 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, मोटरसाइकिल पर कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

Honda Shine BS6 ऑफर्स

Honda Shine BS6 मोटरसाइकिल की खरीद पर कैशबैक ऑफर भी दे रही है। एलिजिबल ग्राहक ₹3,500 का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर केवल 30 जून, 2021 तक वैध है।

Honda Shine BS6 Specifications

Honda Shine BS6 125 cc इंजन के साथ आती है जो 7,500 RPM पर 10.72 bhp का पावर और 6,000 RPM पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। Honda Shine BS6 पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

Similar News