Nissan Magnite: सिर्फ 6 लाख रुपए में मिलने वाली ये SUV बड़ी शानदार है, एक साल में 30 हज़ार से ज़्यादा कारें बिक गई

Nissan Magnite: बाकि मिनी SUVs की तुलना में निसान की मॅग्नाइट काफी सस्ती और फीचर से भरपूर है

Update: 2021-11-29 09:25 GMT

Nissan Magnite: निसान मोटर्स की गाड़ियां अब इंडियन मार्केट में धीरे-धीरे अपना दबदबा बनाने लगी है, पिछले साल ही निसान मोटर्स ने अपनी शानदार मिनी SUV Nisan Magnite लांच की इस कार की सबसे बड़ी खूबी तो यही है कि इसकी कीमत में कोई भी और कंपनी की गाडी नहीं मिलती है। 

अपने लांच से लेकर अब तक अबतक पूरे देश में 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस कार को पसंद किया है और खरीदा भी है। Nissan Magnite अपने बोल्ड और बल्कि लुक के कारण युथ की पहली पसंद बन गई है। इस कार का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। जापान की फेमस कार कंपनी Nissan Motors ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इंडियन मार्केट में कंपनी अपनी Nissan Magnite की अब तक 30,000 यूनिट डिलीवर कर चुकी है। 

पिछले साल ही तो लांच हुई है 

कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया था. लॉन्च के बाद से ही इसे लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखा गया है, साथ ही देश में महामारी के बाद सुधरते वित्तय हालातों के बाद  डिमांड काफी बढ़ गई है, Nissan Magnite को लेकरलोग इस कदर दीवाने  कि लॉन्च से अब तक 1 साल पूरा होने से पहले ही कंपनी को इसकी कुल 72,000 यूनिट की बुकिंग मिल चुकी है.

कितने में बिकती है ये कार (Nissan Magnite price)

Nissan Motors ने जब पिछले साल 5-सीटर Nissan Magnite को लॉन्च किया था, तब ये 5 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत के साथ आई थी. बाद में इसके प्राइस में पर लेकिन इस कार की कीमत में भी महंगाई की मार पड़ी, बाद में कंपनी ने अपने कार की कीमत  बढ़ा दी। लेकिन फिर भी ये सबसे सस्ती मिनी SUV है।  निसान मॅग्नाइट की कीमत सिर्फ 5.71 लाख से शुरू होती है और इसका सबसे टॉप मॉडल 10.15 लाख में बिकता है। 

Nissan Magnite Specification 

Nissan Magnite पेट्रोल इंजन में आती है. इसमें 1.0 लीटर का टर्बो इंजन है, जो 98 bhp की मैक्स पॉवर और 152 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का कहना है कि ये गाडी एक लीटर पेट्रोल में 20km की रेंज देती है। 

Tags:    

Similar News