New TVS Apache Price: महंगी हो गई TVS की रेसिंग बाइक अपाचे, अब कितनी कीमत देनी होगी

New TVS Apache Price: TVS ने Apache के सभी 10 मॉडल्स के रेट बढ़ा दिए हैं. अब से अपाचे खरीदने पर आपको ज़्यादा पैसे देने होंगे

Update: 2022-05-10 13:14 GMT

New TVS Apache Price: अगर आप TVS Apache 2022 खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपको अब अपाचे की नई कीमत जानकर अच्छा नहीं लगेगा। TVS ने अपनी रेसिंग DNA अनलीश्ड बाइक Apache के सभी 10 मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी हैं. कंपनी ने सभी बाइक्स में 2100 रुपए तक बढ़ा दिए हैं. कंपनी का कहना है कि महंगे होते कच्चे माल के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है.

TVS Apache 2022 Price: वैसे देखा जाए तो मार्केट में अगर कोई बाइक Bajaj Pulsar को रिप्लेस की है तो वह TVS की Apache ही है. हो सकता है बाइक ऑफ़ द ईयर मिलने और काफी डिमांड होने चलते भी कम्पनी ने ज़्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कीमतों में इजाफा किया हो 

तो चलिए देखते हैं किस अपाचे मॉडल में कितना रेट बढ़ गया है 

  1. Apache RTR 160 2V Drum Price- 1,11,740 रुपए 
  2. Apache RTR 160 2V Disc  Price- 1,14 ,740 रुपए
  3. Apache RTR 160 4V Drum Price-  1,19,378 रुपए 
  4. Apache RTR 160 4V Disc  Price- 1,21,458 रुपए 
  5. Apache RTR 160 4V Bluetooth Price- 1,25,575 रुपए 
  6. Apache RTR 160 4V Special Edition Price- 1,25,575 रुपए
  7. Apache RTR 180 Price- 1,18,690 रुपए
  8. Apache RTR 200 4v Single ABS Price- 1,38,190 रुपए
  9. Apache RTR 200 4v Dual  ABS Price- 1,43,240 रुपए
  10. Apache RTR 310 Price- 2,59,990 रुपए​​​​​​​ 

अपाचे की कितनी कीमत बढ़ गई 

TVS Apache 310 की कीमत सिर्फ 90 रुपए बढ़ी है, जिससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अन्य सभी मॉडल्स में 2100 रुपए की बढ़त हुई है.

Tags:    

Similar News