Maruti Suzuki New Celerio: इस दिन दमदार फीचर्स के साथ लांच होगा मारुती सेलेरियो का नया मॉडल

Maruti Suzuki New Celerio: मारुती सेलेरियो का नया मॉडल 10 नवंबर को लांच होने जा रहा है। आइये जानते हैं इसके नए फीचर्स के बारे में..

Update: 2021-11-06 12:51 GMT

Maruti Suzuki New Celerio: देश में ईंधन की कीमतें 100 के पार हैं और दीपावली के अवसर पर यह महंगी ईंधन की कीमतें लोगों को बहुत परेशान कर रही है। भारत में ईंधन के दामों में लगातार इजाफे को दिवाली के अवसर पर केंद्र सरकार ने एक तोहफे के तौर पर ईंधन के दामों में कुछ कमी की है, पेट्रोल के दाम में ₹5 और डीजल के दाम में ₹10 की कमी हुई है। इस बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) दीपावली के अवसर पर अपनी नई सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio 2021) कार का फेसलिफ्ट एडिशन लॉन्च करने की तैयारी में है। मारुति ने बताया है कि लांच होने जा रही कार में नए विशेषताएं जोड़ी गई है। इन विशेषताओं के साथ कार और अनोखी और आकर्षक हो गई है जिससे ग्राहकों को कार से संतुष्टि का भाव प्राप्त होगा।

10 नवंबर को होगी Maruti Suzuki Celerio 2021 लॉन्च

मारुति की नई आकर्षक कार मारुति सुजुकी सिलेरियो (Maruti Suzuki Celerio 2021) को भारत के मार्केट में 10 नवंबर को आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा। मारुति सुजुकी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मारुति नए खरीदारों को जोड़ने के लिए सेलेरियो पर पूरा भरोसा जताकर लांच कर रही है। सिलेरियो को ₹11000 की छूट के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराया गया है।

इन फीचर्स के साथ लांच होगी सिलेरियो (Maruti Suzuki Celerio 2021 new features)

मारुति ने सेलेरियो के साथ अपने कई नए फीचर्स जोड़े हैं, सेलेरियो की प्रोफाइल को अधिक कर्वी बनाया गया है। सेलेरियो में नया फ्रंट ग्रील बोल्ड कैरेक्टर लाइन के साथ बॉडी में कई बदलाव किए गए हैं। सेलेरियो में डैशबोर्ड लेआउट ओवरहाल भी दिया गया है। मारुति ने सेलेरियो के साथ अपने सुरक्षा को भी अपग्रेड किया है और पहले की तुलना में बेहतरी की है।

माइलेज से करेगी इंधन पर खर्चे की बचत (Maruti suzuki new celerio mileage)

सिलेरियो को मारुति सुजुकी आम लोगों के लिए लाई है और मारुति चाहती है लोगों के इंधन पर हो रहे खर्चे को सिलेरियो के दमदार माइलेज के साथ कम करें। मारुति के अधिकारियों का कहना है कि सिलेरियो देश की सबसे अधिक इंधन बचाने वाली कार होगी इसलिए लोगों को यह ज्यादा पसंद आएगी।

Article by Ayush Anand

Tags:    

Similar News