इस साल तक लॉन्च होगी Mahindra की नयी 5-door Thar

देशी कार निर्माता Mahindra & Mahindra ltd ने FY21 में, कुल 1,55,540 यात्री वाहन बेचे है जो की FY20 में बेची गई 1,80,299 यूनिट्स के मुकाबले 1 प्रतिशत की गिरावट है। इन कुल बिक्री में, पेट्रोल की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत

Update: 2021-06-01 14:19 GMT

देशी कार निर्माता Mahindra & Mahindra ltd ने FY21 में, कुल 1,55,540 यात्री वाहन बेचे है जो की FY20 में बेची गई 1,80,299 यूनिट्स के मुकाबले 1 प्रतिशत की गिरावट है। इन कुल बिक्री में, पेट्रोल की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत थी, जबकि डीजल मॉडल की हिस्सेदारी 88 प्रतिशत और  इलेक्ट्रिक मॉडल का हिस्सा केवल 0.01 प्रतिशत था, जिसमें Verito और E20 शामिल थे।

FY21 में महिंद्रा थार की बिक्री 

Mahindra Thar FY21 में महिंद्रा की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली four-wheeler रही है। FY21 में महिंद्रा ने Mahindra Thar के 11,451 यूनिट्स बेचे है। नई थार बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें नए इंजन हैं लेकिन इसमें 2-डोर बॉडी स्टाइल को बरकरार रखा गया है। हालांकि, कई पहली बार थार के खरीदारों ने अधिक व्यावहारिक और पारंपरिक 5-डोर संस्करण में रुचि दिखाई है। इन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए, महिंद्रा ने थार के 5-डोर वर्जन को हरी झंडी दी है, जिसके 2023 में बाजार में आने की उम्मीद है।

5-डोर थार की लंबाई और व्हील बेस 2-डोर थार में मुकाबले ज्यादा होगी। Mahindra 5-डोर Thar में भी वही 2.2 लीटर mHawk डीजल और 2-लीटर Stallion पेट्रोल होगा जो समान 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। 

साल 2021 में Mahindra ब्रांड में Bolero सबसे ज्यादा बिकने वाली four-wheeler रही है जिसके 59,657 यूनिट्स बेचे है। 

Similar News