पेश होने वाली है Mahindra XUV 400 EV, जानें कीमत, फीचर्स, रेंज और स्पेसिफिकेशन्स

Mahindra XUV 400 EV Specifications के साथ साथ हम आपको XUV 400 EV Features, XUV 400 EV Price, XUV 400 EV Range और XUV 400 EV Launch Date के बारे में बताने वाले हैं.

Update: 2022-07-28 14:01 GMT

Mahindra XUV 400 EV Launch Date: भारत का EV मार्केट गरम चल रहा है, TATA KIA, Hyundai, MG जैसी कंपनियां लगातार अपनी Electric Car और Electric SUV पेश कर रही हैं. अब इसी रेस में Mahindra भी शामिल होने जा रही है. ऐसी चर्चा है कि 15 अगस्त के मौके पर Mahindra XUV 400 EV को पेश कर दिया जाएगा। 

वैसे महिंद्रा ने अपनी Electric SUV के कांसेप्ट को XUV 300 EV नाम दिया था लेकिन अब उसका नाम बदलकर इसे XUV 400 EV कर दिया है. जिसे 15 अगस्त को पेश किया जाएगा। Mahindra Electric Car यानी के XUV 400 EV को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था. 

XUV 400 EV Specifications 

XUV 400 EV Engine: ऐसा कहा जा रहा है कि इस SUV में दो इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं. या तो यह Hybrid हो सकती या फिर पूरी तरह से बिना इंजन वाली बैटरी और मोटर से चलनी वाली EV हो सकती है 

XUV 400 EV Range: ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा EV's को टक्कर देने के लिए महिंद्रा को एक लॉन्ग लाइफ बैटरी वाली SUV पेश करनी पड़ेगी जो Nexon EV जैसी गाड़ियों को रेंज के मामले में टक्कर दे सके इसी लिए XUV 400 EV की रेंज 300 से 400 KM पर सिंगल चार्ज हो सकती है 

XUV 400 EV Features 

 ऐसा कहा जा रहा है कि XUV 400 EV मौजूदा इंजन वाली XUV 300 से आकर में बड़ी होगी, जिसकी लम्बाई लगभग 4.2 मीटर की हो सकती है. इस कार में नई डिज़ाइन की हेडलाइट, फोग लैंप, फ्रंट हेडलैंप, क्लोज ऑफ़ फ्रंट ग्रिल नए लुक के साथ पेश किए जाएंगे। इस कार के नीचे एयर डैम भी हो सकता है. 

XUV 400 EV Price 

ऐसा अनुमान है की Mahindra XUV 400 EV की कीमत 18 से 25 लाख के करीब हो सकती है 

XUV 400 EV Launch Date 

15 अगस्त के दिन कंपनी अपनी XUV 400 EV से पर्दा उठाएगी और सितम्बर में इसे बाजार में बिकने के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। 


Tags:    

Similar News