Mahindra ROXOR: महिंद्रा की एक ऐसी ऑफ़ रोड SUV जो इंडिया में बेचीं ही नहीं जाती

Mahindra ROXOR: ये SUV इतनी दमदार है कि खड़ी पहाड़ी में आसानी से चढ़ जाती है। सड़क चाहें कितनी भी ख़राब हो ये गाडी कभी रुकती नहीं

Update: 2021-11-13 08:23 GMT

Mahindra ROXOR: महिंद्रा ऑटोमोबाइल कंपनी की जैसे थार SUV है वैसे ही एक और SUV भी है लेकिन आपने कभी उस गाडी को भारतीय बाजार में बिकते और चलते नहीं देखा होगा। दरअसल महिंद्रा की एक दमदार SUV ROXOR सिर्फ विदेश में बिकती है कम्पनी अपनी कार का ये मॉडल इंडिया के लिए नहीं बनाता। जबकि महिंद्रा कंपनी पूरी तरह भारतीय है। 

उत्तरी अमेरिका में बिकती है ROXOR 

कितनी ताज्जुब की बात है ना सड़कें भारत की ख़राब हैं और ROXOR जैसी दमदार ऑफ़ रोड SUV अमेरिका में बिक रही है। महिंद्रा की ROXOR की बिक्री भारत में होती ही नहीं ये सिर्फ अमेरिका के उत्तरी भाग में बेचीं जाती है। इस  असेम्ब्ल भी अमेरिका में किया जाता है इसी लिए यह भारत में दिखती ही नहीं। महिंद्रा ने हाल ही में ROXOR का नया मॉडल भी लांच किया है। 

इस SUV में काफी दम है 

ROXOR में 2.५ लीटर का टर्बो इंजन लगा है जो 144NM का टॉर्क जेनेरेट करता है। इंजन में 62 होरसपॉवर की केपेसिटी है, इंजन की 144 LB-FT @ 1400-2200 RPM है। इसकी फ्यूल कैपेसिटी 45.४३  लीटर है, कंपनी इस SUV की खरीद पर 2 साल की लिमिटेड गारंटी भी देती है। 

फीचर से भरपूर 

इस SUV में हाइड्रोलिक पावर स्टेरिंग, हैलोजन हेडलैम्प मिलते हैं, फ्रंट में 11 इंच के डिस्कब्रेक और रियर में 11 इंच के ड्रम ब्रेक लगे हैं। इस SUV की असेम्ब्लिंग अमेरिका में होती है। कंपनी  का इस SUV को भारत में उतारने का फ़िलहाल कोई प्लान नहीं है। वैसे इंडिया में महिंद्रा की पावरफुल SUV थार बिकती है जो काफी पसंद की जाती है 

Tags:    

Similar News