रीवा

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा की कांग्रेस के कुशासन को नहीं भूल पाएगी जनता...

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा की कांग्रेस के कुशासन को नहीं भूल पाएगी जनता...
x
शहर के एक निजी बारात घर में भाजपा की संगठन बैठक के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

रीवा। शहर के एक निजी बारात घर में भाजपा की संगठन बैठक के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि लोग अभी भी कांग्रेस के कुशासन को नहीं भूल पा रहे हैं। कांग्रेस के जमाने में प्राहि- त्राहि मची हुई थी, मुद्रा स्फीति की दर उच्चतम स्तर पर जा चुकी थी। घोटाले लगातार खुल रहे थे। न बिजली मिलती थी, न सड़कें थीं, लोग परेशान थे।

वर्ष 2014 में जब भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी और उसके बाद 2019 में 303 सांसद चुनकर आए थे। अब 2024 के चुनाव में जनता नारे लगा रही है, अब की बार 400 पार, फिर भाजपा सरकार। इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यही कारण है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के 23 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे रीवा स्थित एसएएफ ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह है। श्री शुक्ल ने चचर्चा करते हुए कहा की धारा 370, राम मंदिर का निर्माण और तीन तलाक का मामला पूरे विश्व में चर्चा का विषय हुआ था। दुनिया कभी भी भारत को गंभीरता से नहीं ले पा रहा थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मामलों की गंभीरता के साथ सुलझाया। हमारी अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से उछलकर पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है।

इस बार सरकार बनने के बाद उसे तीसरे नंबर पर लाने का संकल्प है। श्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान के माध्यम से गरीबों का इलाज हो रहा है और अब हमारा प्रयास है कि 70 साल से ऊपर की उम्र के किसी भी वर्ग के नागरिक को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। देश योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी प्रगति की है और अब देश के भविष्य को बेहतर बनाना है। पत्रकार वार्ता में एक सवाल के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उनकी स्थितियों को देखते हुए उन्हीं की पार्टी के लोग जब यह समझ गए कि अब हम जनता को फेस नहीं कर सकते तो वह भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से आ रहे हैं। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों की बाढ़ सी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, ननि अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, संभागीय मीडिया प्रभारी योगेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज दापेहर 12 एसएएफ ग्राउंड रीवा आयेंगे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Next Story