राष्ट्रीय

Goldy Brar Death: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या? सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड था

Goldy Brar Death
x

Goldy Brar Death

कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कथित तौर पर अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बराड़ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड था।

Goldy Brar Death: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मंगलवार रात अमेरिका के सैक्रामेंटो शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बराड़ को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता था। बहरहाल इस खबर की अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।

एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बराड़ की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने बराड़ पर हमला किया। इस दौरान उसे कई गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसका एक साथी भी घायल हो गया है। बराड़ भारत सरकार के मोस्ट वांटेड लिस्ट में था। वह कनाडा में रह रहा था और मूसेवाला हत्याकांड के बाद से फरार थे। उस पर पंजाब पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए थे।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी। पंजाब पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि इसी साल 1 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘नामित आतंकवादी’ घोषित किया था। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक सक्रिय सदस्य था। वह कई हत्याओं और अपहरण के मामलों में शामिल था। बराड़ को 2021 में कनाडा से भारत प्रत्यर्पित किया जाना था, लेकिन वह इस प्रक्रिया से बचने में सफल रहा।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड

गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से कनेक्शन सामने आए थे। गोल्डी बराड़ को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड बताया जाता रहा है। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आया था। गोल्डी बराड़ पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story