मध्यप्रदेश

MP Police Constable Recruitment Exam Result 2023: MPESB पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link

MP Police Constable Recruitment Exam Result 2023: MPESB पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link
x
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी या एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

MP Police Constable Recruitment Exam Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक आयोजित हुई थी। 12 शहरों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में एग्जाम हुआ। पुलिस कांस्टेबल 7411 पदों के लिए 8.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रिक्तियों में कांस्टेबल जीडी (Constable GD) के 7090 के अलावा कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर (Constable Radio Operator) की भी 321 वैकेंसी हैं।

MPESB ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के 87% वैकेंसी (6167 पद) के लिए रिजल्ट जारी किया गया है। शेष 13% वैकेंसी (923 पद) का रिजल्ट ओबीसी आरक्षण के कोर्ट फैसले के बाद जारी होगा। Police Constable Recruitment Test - 2023 First Phase Result

मुख्य भाग (87%) के आधार पर कैटेगरी वाइज रिक्त पद:

  • ओपन कैटेगरी (कुल पद 3350): 1040 अनारक्षित, 539 ओबीसी, 616 एससी, 771 एसटी, 384 ईडब्ल्यूएस
  • महिलाएं (कुल पद 1276): 396 अनारक्षित, 205 ओबीसी, 235 एससी, 293 एसटी, 147 ईडब्ल्यूएस
  • एक्स सर्विसमैन: 616
  • एचजी: 925

MP Police Constable Recruitment Exam 2023 Result चेक करने के स्टेप्स:

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
  • एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट विंडो आने पर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
  • सब्मिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंटआउट ले लें।

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

नीलम द्विवेदी जर्नलिज़्म से स्नात्कोत्तर हैं। 2016 से रीवा रियासत डॉट कॉम में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें देश-दुनिया, राजनीति के अलावा स्पोर्ट्स, हेल्थ, होम डेकोर, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और एंटर्टेंमेंट जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा खाली समय में नेचर को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं। साथ ही म्यूजिक, थिएटर और किताबों में भी इनकी बहुत रुचि है।

    Next Story