भोपाल

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दी यह जानकारी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दी यह जानकारी
x
मंत्रिमंडल विस्तार पर एक बार फिर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडियों को जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दी यह जानकारी

भोपाल। प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार पर एक बार फिर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडियों को जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को खरीज कर दिया। उन्होने कहां कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई डेट तय नही है। उन्होने कहां कि जब भी विस्तार होगा उसको लेकर जानकारी दी जायेगी।

उपचुनाव के बाद से ही रही थी चर्चा

दरअसल मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद से यह चर्चा रही है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इतना ही नही निगम मंडल के अध्यक्षो की नियुक्ती को लेकर भी फिलहाल स्थित स्पष्ट नही।

शीर्ष नेतृत से की थी मुलाकात

ज्ञात हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में प्रधानमंत्री सहित भाजपा के र्शीष नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की थी। जिसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज थी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story