मध्यप्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष का इश्किया अंदाज में महिला से बातचीत का आडियो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
भाजपा जिलाध्यक्ष का इश्किया अंदाज में महिला से बातचीत का आडियो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म
x
भाजपा जिला जिलाध्यक्ष सीधी का एक महिला से बातचीत का आडियो सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष का इश्किया

भाजपा जिलाध्यक्ष का इश्किया अंदाज में महिला से बातचीत का आडियो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म

रीवा। भाजपा जिला जिलाध्यक्ष सीधी का एक महिला से बातचीत का आडियो सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष का इश्किया अंदाज से चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिसमें वह महिला से काफी खुशमिजाज में बातें कर रहे हैं। उनके खुशमिजाजी के चर्चे चारो तरफ फैले हैं।

वायरल आडियों में हो रही बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष महिला की सुंदर फोटो मांग रहे हैं और भोपाल घूमने चलने की बातें करते सुनाई दे रहे हैं। वहीं निजी नर्सिंग में नौकरी दिलाने की बात भी कही गई। खाद्यान्न आदि की जरूरत होने पर उपलब्ध कराने की सहित हर मदद का भरोसा दिलाया जा रहा है।

सोनांचल महोत्सव में लोक कलाओं की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

सत्ताधारी जिलाध्यक्ष के आडियो को सुनकर लोग खूब मजे से सुन रहे हैं। आडियो को लेकर जहां भाजपा के कुछ कार्यकर्ता अध्यक्ष एवं महिला के प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं तो कुछ अध्यक्ष के विरुद्ध साजिश रचने की बात कह रहे हैं। शहर में इस आडियो से चर्चाओं का बाजार गर्म है। असलियत जांच के बाद ही सामने आएगी। हम सोसल मीडिया में वायरल आडियों की पुष्टि नहीं करते हैं।

ऐसी कोई नई बात नहीं

नेताओं के प्रेम प्रसंग की बातें कोई नई बात नहीं है। यह हमेशा होता रहा है। सिर्फ अंतर इतना है कि अब आधुनिक तकनीक मोबाइल आदि के कारण असलियत जल्द सामने आ जाती है और पहले सब गुपचुप रहता था। तब किसी की उंगली उठाने की हिम्मत नहीं होती थी। अब वही बातें सबके सामने आ जाती हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story