भोपाल

अब गौ पालकों को सरकार देगी पैसा, देशी गायों का बढेगा सम्मान : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
अब गौ पालकों को सरकार देगी पैसा, देशी गायों का बढेगा सम्मान : MP NEWS
x
अब गौ पालकों को सरकार देगी पैसा, देशी गायों का बढेगा सम्मान : MP NEWS भोपाल। अब प्रदेश में निराश्रित गायों को सम्मान दिलाने प्रदेश सरकार ने

अब गौ पालकों को सरकार देगी पैसा, देशी गायों का बढेगा सम्मान : MP NEWS

भोपाल। अब प्रदेश में निराश्रित गायों को सम्मान दिलाने प्रदेश सरकार ने कमर कसना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां गौ सेवा कर लगाकर गायों के लिए हर सम्भव व्यवस्था बनाई जायेगी। अभी कितना कर लगाया जायेगा इस पर विचार किया जा रहा है। वही किसानो को भी निराश्रित गायों को पालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर माह आर्थिक सहायता देने पर विचार किया गया है।

स्वयं सेवी संस्थाओ के सहयोग से गौ शालाओं का संचालन किया जायेगा। राज्य में गौ शाला संचालन के लिए कानून भी बनाया जायेगा जिस पर अभी गम्भीरता से विचार किया जाय रहा है। पूरी व्यवस्था पर नजर रखने तथा कार्यक्रम का संचालन सही तरीके से हो इसके लिए नोडल अधिकार भी नियुक्त किया जायेगा जो पूरी मानीटरिंग करेगा।

गौ माता पूज्यनीय है

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सालरिया में एक सभा को संबोधित करते हुए उक्त जानकारी दी है। उन्होने कहा कि गौमाता सदैव पूज्यनीय हैं। हमारी संस्कृति में गायों का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म के अनुसार गाय को मां का दर्जा दिया गया है। गाय में कई देवी देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसे हर धार्मिक आयोजनों मे पूजा जाता है व हर दिन घर में बनने वाले भोजन में भी गौमाता को शामिल किया जाता है और प्रतिदिन पहली रोटी गाय को दी जाती है।

पांचवें दिन जारी रही डिग्री काॅलेज के अतिथि विद्वानों की हड़ताल : SATNA NEWS

गौ पालकों को मिलेगी सरकारी सहायत

प्रदेश सरकार गौ माता को पालने में आम किसानो को भी शामिल करने की योजना बनई है। गौ पालन में किसानों का ज्यादा भार न पडे इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार निराश्रित गायों का पालन करने पर किसान को प्रतिमाह 900 रूपये दिये जाएंगे। बताया गया है निराश्रित गायों को पकडकर पहले गौशाला मे ंरखा जायेगा बाद में किसानों को दिया जायेगा और हर माह उन्हे आर्थिक सहायता दी जायेगी।

अब गौ पालकों को सरकार देगी पैसा, देशी गायों का बढेगा सम्मान : MP NEWS

लगाया जायेगा गोबर गैस प्लांट

गौशाला में गायों के पालन पर सरकार पैसा खर्च करेगी। तो वही गौशालाओं का आत्मनिर्भर बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि गायों से उत्सर्जित गोबर और गौमूत्र का समुचित उपयोग किया जाय। सरकार गौशाला में जहां गोबर गैस प्लांट लगाकर इंधन बनाने की तैयारी मे है तो वही गौ मू़त्र इकट्ठा कर उसका दवाओं में उपयोग करने कम्पनियों को उपलब्ध करवाए गी।

विधानसभा में महिला नेत्री को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी,जानिए कौन है वह राजनेता : MP NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story