भोपाल

संगठन को मजबूत करने पार्टी का फैसला, 7 वर्ष बाद होंगे युवक कांग्रेस चुनाव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
संगठन को मजबूत करने पार्टी का फैसला, 7 वर्ष बाद होंगे युवक कांग्रेस चुनाव
x
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को लगातार हार का सामना करना पडा। पार्टी के कई नेता संगठन मे बडे फेरबदल की मांग करते हुए एक दूसरे पर आरोप

संगठन को मजबूत करने पार्टी का फैसला, 7 वर्ष बाद होंगे युवक कांग्रेस चुनाव

भोपाल। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव चाहे बिहार का हो या मध्यप्रदेश का दोनो में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को लगातार हार का सामना करना पडा। पार्टी के कई नेता संगठन मे बडे फेरबदल की मांग करते हुए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे।

वही बाद में सर्व सम्मति से संगठन को मजबूत करने पर सहमति बनी। और पार्टी ने अपने आधारभूत युवक कांग्रेस की 7 वर्ष बाद चिंता हुई है इसके पहले 2013 में चुनाव हुए थे। अब संगठन चुनाव करवाने की तैयारी में हैं। इसके लिए पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी है। लेकिन अभी मतदान और मतगणना की घोषणा होना शेष है।

जाने क्या है चुनाव कार्यक्रम

पार्टी ने युवक कांग्रेस का चुनाव करवाने के लिए विधिवत तारीख सहित पुरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिसमें बताया गया है कि नामंकन दाखिल करने के लिए 24 और 25 नवम्बर तय किया गया हैं।

Rewa news : दो शव अलग-अलग क्षेत्र में मिले

लेकिन मतदान और मतगणना कब होगी अभी तय नही हो पाया है। तो वहीं प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी 26 नवम्बर को की जायेगी। उर सभी आवेदकों को चुनाव चिन्ह आवंटन 28 को किया जायेगा आवेदन स्कूटनी में सही पाये जायेंगे।

कोरोना की वजह से ढीला पड गया था कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार युवक कांग्रेस चुनाव कारवाने कार्यक्रम मार्च में ही शुरू हो गया था। लेकिन कोरोना के कारण इसे ठंडे बस्ते में डालना पडा था। वहीं चर्चा यह भी है कि चुनाव प्रकिया में फेरबदल करने की वजह से आपसी सहमति नही बनी थीं।

ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी ने पहली बार संगठन ने चुनाव लडने वाले को इंटरव्यू देना अनिवार्य करना चाहती थीं। जिस पर पार्टी के भीतर ही काफी कलह शुरू हेा गया था। बाद में इसे संसोधित कर दिया गया।

एक सैकडा कांग्रेसियो पर रात के वक्त एफआईआर : MP NEWS

अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के अटेडर के बीच हुई मारपीट, तोड़फोड की भी हुई घटना

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story