भोपाल

कांग्रेस सरकार बनाने नहीं बल्कि विपक्ष का नया नेता चुनने लड़ रही चुनाव: नरोत्तम मिश्रा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
कांग्रेस सरकार बनाने नहीं बल्कि विपक्ष का नया नेता चुनने लड़ रही चुनाव: नरोत्तम मिश्रा
x
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि यह बात साफ तब हो गई जब दमोह विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस सरकार बनाने नहीं बल्कि विपक्ष का नया नेता चुनने लड़ रही चुनाव: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। प्रदेश में इस समय राजनीति हलचल तेज हैं। आए दिन कांग्रेस एवं भाजपा पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। हाल ही भाजपा नेता एवं प्रदेश के गृह मंत्री ने कांग्रेस पर अपने बयानों से जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ कांग्रेस सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि वह विपक्ष का नया नेता तय करने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि यह बात साफ तब हो गई जब दमोह विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। श्री मिश्र ने कहा कि इस बात से यह तय हो गया है कि अब कांग्रेस विपक्ष में ही रहने वाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ जी खूब कहते थे कि 3 के बाद 4 तारीख भी आने वाली हैं।

इससे अब साफ हो गया है कि कांग्रेस 4 को भी विपक्ष में ही रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पूरी की पूरी कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति हैं। कांग्रेस अब कमलनाथ के बस की नहीं रही। आगे श्री मिश्र ने कांग्रेस पार्टी एवं कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है।

26वें विधायक के रूप में कांग्रेस को बड़ा झटका

बता दें कांग्रेस को 26वें विधायक के रूप में उस समय सबसे बड़ा झटका लगा जब दमोह विधायक राहुल लोधी कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सभी लोग भाजपा में शामिल हो गए थे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की क्या पूरी कांग्रेस ही बिकाऊ है ? पढ़िए पूरी खबर

इसके बाद 3 और विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इस तरह कुल मिलाकर 25 लोग भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए थे। अब 26वें विधायक के रूप में राहुल लोधी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। राहुल लोधी के भाजपा में जाने से यह सीट रिक्त हो गई हैं। अब यहां भी 6 माह के अंदर चुनाव कराया जाएगा।

दिग्विजय ने शिवराज पर साधा निशाना

कांग्रेस का एक विधायक भाजपा में चले जाने से कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि यह शिवराज के काली कमाई का परिणाम है कि कांग्रेस का एक और विधायक भाजपा में चला गया हैं। उन्होंने शिवराज पर आरोप लगाए कि मामा ने इतनी काली कमाई की है कि वह हमारे विधायकों को पैसे एवं सत्ता का लालच देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

उन्हें बरगला रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि लगता है कि बिके हुए गद्दार कांग्रेसियों से भाजपा पार्टी को मामा भर देगा। मुझे तरस उन ईमानदार भाजपा कार्यकर्ताओ पर आता है जिसने पार्टी को मेहनत करके यहां तक पहुंचाया।

मध्यप्रदेश में अब तक 26 कांग्रेसी विधायकों ने छोड़ी पार्टी, पढ़िए

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story