मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य पर बोलने का कांग्रेस को मिल गया मौका, जानिए पूरा कारण ..

ज्योतिरादित्य पर बोलने का कांग्रेस को मिल गया मौका, जानिए पूरा कारण ..
x
ज्योतिरादित्य पर बोलने का कांग्रेस को मिल गया मौका, जानिए पूरा कारण ..रीवा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से कांग्रेस को

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से कांग्रेस को ज्योतिरादित्य के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया। श्री तोमर ने ज्योतिरादित्य के संबंध में कहा कि व्यक्ति निर्माण की गति धीमी होती है। वह धीरे-धीरे भाजपा की रीति-नीति को समझ रहे हैं।

इसी बात से कांग्रेस को बोलने का मौका मिल गया और कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भाजपा ने कांग्रेस का सिरदर्द और तनाव खरीद लिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री तोमर काफी गंभीर नेता हैं। वे बेहद शालीन शब्दों में अपनी बात कहकर सिंधिया को उनकी हैसियत बता दी है। लोग इसके सियासी मायने निकालने लगे हैं। सिंधिया अब तक नहीं सीख पाये जिसके कारण भाजपा नेताओं में असहज स्थिति निर्मित हो रही है।

भाजपा नेताओं की परेशानी

कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमारा सिरदर्द और तनाव खरीदकर काफी परेशान है। अब वह इसकी दवा खोज पाती है अथवा नहीं यह भाजपा जाने। उन्होंने कहा कि पहले तो शिव-ज्योति एक्सप्रेस चुनावी कैंपेन की शुरूआत हुई लेकिन साइड इफेक्ट हुआ तो पीछे के डिब्बे में बैठा दिया गया। स्टार प्रचारकों की सूची में 10 नंबर दिया गया। भाजपा नेताओं के साथ उनकी सभाएं नहीं रखी जा रही हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story