एंटरटेनमेंट

फिल्म अभिनेता Asif basra ने किया सुसाइड, फांसी पर लटकता हुआ पाया गया शव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:38 AM GMT
फिल्म अभिनेता Asif basra ने किया सुसाइड, फांसी पर लटकता हुआ पाया गया शव
x
Asif basra ने कई फिल्मों में शानदार रोल निभाया हैं। आसिफ ‘वंस अपान ए टाइम इन मुम्बई, परजानिया, ब्लैक फ्राइडे, लम्हा जैसी

फिल्म अभिनेता Asif basra ने किया सुसाइड, फांसी पर लटकता हुआ पाया गया शव

बाॅलीवुड के लिए साल 2020 काफी निराशाजनक रहा। इस साल बाॅलीवुड के कई सितारों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अविदा कह दिया। तो वहीं अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। खबरों की माने तो इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता Asif basra की मौत हो गई है। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। गुरूवार को उनका शव धर्मशाला के एक काॅम्पलेक्स में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया है। उन्होंने खुद को कुत्ते के पट्टे से फांसी लगाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह काफी दिनों से डिप्रेशन के शिकार थे। वह सुबह-सुबह कुत्ते के साथ घूमने निकले थे। माना जा रहा है कि वह रिटर्न लौटकर खुद को कुत्ते के पट्टे से फांसी लगा ली हैं। Asif basra ने कई फिल्मों में शानदार रोल निभाया हैं। Asif basra ‘वंस अपान ए टाइम इन मुम्बई, परजानिया, ब्लैक फ्राइडे, लम्हा जैसी सैकड़ों फिल्मों में काम किया है। वह एक अच्छे अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। वर्तमान में वह 53 वर्ष के थे।

पद्मावत एवं आश्रम की एक्ट्रेस ने किया खुलासा: 18 साल की उम्र में अध्यात्मिक बाबा ने की थी मेरे साथ यौन शोषण की कोशिश, फिर…

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि आसिफ धर्मशाला के एक कमरे में फांसी पर लटकते हुआ एक्टर का शव पाया गया है। फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। पहली नजर में यह सुसाइड लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

खबर सुन कई सितारें हुए शाॅक्ड

Asif basra की मौत खबर सुनकर बाॅलीवुड एक्टर मनोज तिवारी काफी शाॅक्ड हुए है। उन्होंने लिखा कि यह काफी हैरान कर देने वाला हैं। आगे वह लिखते है कि लाॅकडाउन के पहले हमने उनके साथ एक फिल्म शूट की थी। हे भगवान! इसी तरह एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए दिल टूटने का इमोज शेयर किया है। बता दें कि एक्टर की जो भी खबरें सुन रहा है उसे यकीन नहीं रहा है। सभी हैरान कि आखिर आसिफ ने ऐसा क्यों किया।

जिम में वर्कआउट करते Neha Sharma ने शेयर किया वीडियो, 24 घंटे में मिले इतने लाख व्यूज

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story