एंटरटेनमेंट

रेखा का अमिताभ के साथ ही नहीं बल्कि इस फेमस स्टार से भी चला था खूब अफेयर, कर ली थी शादी, फिर ऐसे टूट गया रिश्ता

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:36 AM GMT
रेखा का अमिताभ के साथ ही नहीं बल्कि इस फेमस स्टार से भी चला था खूब अफेयर, कर ली थी शादी, फिर ऐसे टूट गया रिश्ता
x
रेखा बाॅलीवुड फिल्मों की सदाबहार एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में हर तरह के किरदार निभाएं। उनके अभिनय की दुनिया

रेखा का अमिताभ के साथ ही नहीं बल्कि इस फेमस स्टार से भी चला था खूब अफेयर, कर ली थी शादी, फिर ऐसे टूट गया रिश्ता

रेखा बाॅलीवुड फिल्मों की सदाबहार एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में हर तरह के किरदार निभाएं। उनके अभिनय की दुनिया मुरीद हैं। रेखा आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन आज भी उनके काफी फैंस हैं। रेखा का नाम बाॅलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा, लेकिन वह हर जगह असफल ही रही। रेखा एवं अमिताभ एक समय अपने अफेयर को लेकर खासा सुर्खियों में रहा करते थे।

कहा तो यहां तक जाता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी ने रेखा पर अश्लील तंज कस दिया था। फिर अमिताभ ने उसकी जमकर पिटाई की थी। अमिताभ शादीशुदा थे जिसके चलते यह दोनों स्टार कभी एक न हो सके। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रेखा का अफेयर अमिताभ ही नही बल्कि फेमस स्टार विनोद मेहरा संग भी खूब चला था। कहा जाता है कि विनोद मेहरा एक नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां कर चुके थे।

फिल्म की शूटिंग करते-करते डायरेक्टर रोहित शेट्टी से प्यार कर बैठी प्राची देसाई, फिर ऐसे टूटा रिश्ता..

इसके बावजूद उनका रेखा पर क्रश था। विनोद मेहरा ने अपने फिल्मी सफर में वकील, पुलिस चाचा हर तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन उन्हें वह उपलब्धि नहीं मिली। जिसके वह हकदार थे। विनोद मेहरा की पहली शादी एक्ट्रेस मीना ब्रोका से हुई। लेकिन विनोद खन्ना को पहला हार्ट अटैक पड़ते ही यह रिश्ता उनका टूटा गया। इसके बाद विनोद मेहरा बिंदिया गोस्वामी के अफेयर में रहे।

सुनील शेट्टी के प्यार में पागल थी सोनाली बेंद्रे, लेकिन सुनील थे शादीशुदा, फिर जो हुआ वो…

कहा जाता था कि दोनों ने शादी भी की थी। यह रिश्ता लम्बा न चल सका, बाद में बिंदिया ने जेपी दत्ता से शादी कर ली। तीसरी प्यार के रूप में विनोद मेहरा के जीवन में रेखा की इंट्री हुई थी। विनोद मेहरा रेखा से शादी करना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने अपनी मां से बात की, लेकिन वह नहीं मानी।

बीबीसी की एक रिपोर्ट की माने तो विनोद मेहरा ने रेखा से कोलकत्ता में शादी की और उन्हें मां से मिलवाने के लिए घर ले गए। घर पहुंचकर रेखा ने उनकी मां के पाव छूने चाहे, लेकिन विनोद की मां ने रेखा को धक्का दे दिया। यही से विनोद एवं रेखा का यह रिश्ता भी खत्म हो गया।

इसके बाद विनोद ने किरण नाम की लड़की से शादी की जिससे उन्हें एक बेटा हुआ। यह शादी उनकी अंत तक चली। 30 अक्टूबर साल 1990 में विनोद मेहरा को आखिरी अटैक आया और वह इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गए।

15 साल छोटे फैन को दिल दे बैठी थी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, फिर ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

महेश भट्ट के साथ संबंध बनाना चाहती थी यह एक्ट्रेस, मना करने पर बिना कपड़ों के...

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story