रीवा

रीवा में फिर चली गोली, थर्राया पूरा शहर...

रीवा में फिर चली गोली, थर्राया पूरा शहर...
x

शहर के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौराहे में शनिवार की शाम एक बार फिर गोली चलने की घटना प्रकाश में आई। संजय गांधी अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन के ऊपर गोली चली। घटना में विकास पाण्डेय निवासी यूपी की जांघ में गोली लगी है। जानकारी के बाद युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्कसकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। गोली चालन की घटना के बाद अमहिया पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी संजय गांधी अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल घटना के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

अमहिया पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरी घटना संदेहास्पद है। घायल युवक पहले तो कुछ नहीं बता रहा था, जिसके बाद उसने बताया कि उसके एक साथ रहे सौरभ पाण्डेय से धोखे से गोली चल गई है। फिलहाल अमहिया पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है। गनीमत रही कि गोली चि युवक के पैर के ऊपर जांघ में लगी वैन जिससे उसकी जान बच गई। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शहर में गोली चालन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले माह वीटू मॉल के सामने गोली चलाने वाले आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया तो वहीं मई माह के शुरुआती हफ्ते में फिर गोली की आवाज से शहर गूंज उठा। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Next Story